RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

रोहतास डीएम ने स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक कोडिनेटर, स्वच्छता प्रवेक्षक एवं जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित।

रोहतास/बिहार 2 अक्टूबर।महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी रोहतास नवीन कुमार द्वारा दिनांक 15.09.2023 से 02.10.2023 तक स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक कोडिनेटर, स्वच्छता प्रवेक्षक एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर डीआरडीए सभागार में सम्मानित किया गया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि स्वच्छता हमारी जीवनशैली का अंग हैं। स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ गांव, स्वच्छ शरीर एवं स्वस्थ मानसिक अवस्था हमें शारिरिक रूप से सबल बनाती है तथा इससे कार्य दक्षता में अपेक्षित वृद्धि होती है। स्वच्छ वातावरण में रहने से बेहतर समाज का निर्माण होता है, जनसमान्य बीमारी से मुक्त रहते हैं तथा आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या ने देहाती क्षेत्रों में भी कचडा प्रबंधन की आवश्यकता को जन्म दिया है, जिससे गांव गली स्वच्छ रहें, वातावरण प्रदुषण मुक्त हो, इस हेतु सूखा एवं गीला कचडा का अलग–अलग उठाव किया जाता है तथा उसे कचड़ा प्रसंस्करण ईकाई तक पहुंचाया जाता है, जहाँ इसका डिस्पोजल किया जाता है। जिला समन्वयक द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक प्रसंस्करण ईकाई नासरीगंज में बनकर तैयार है जहाँ प्लास्टिक को स्क्रेप करते हुए RCD/RWD को उपलब्ध कराया जाना है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में निदेश दिया गया कि वितीय वर्ष 2023-24 में जितने पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन हेतु राशि पंचायतों को हस्तानांतरित की गई थी उन सभी पंचायतों में आवश्यक समाग्रियों का क्रय कर यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाये।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चेनारी, कोचस एवं तिलौथू तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में दयानंद सिंह मुखिया ग्राम पंचायत हथिनी, आभा कुमारी मुखिया ग्राम पंचायत नोनहर शारदा देवी मुखिया ग्राम पंचायत दरिहट एवं संजय कुमार सिंह मुखिया ग्राम पंचायत उसरी एवं प्रखण्ड समन्वयक नासरीगंज, डिहरी तथा तिलौथू एवं स्वच्छता प्रवेक्षक सुमित कुमार पंचायत जमुहार, पप्पु यादव पंचायत गोसलडीह, किरण देवी पंचायत गारा तथा रामअवतार पासवान पंचायत मल्हीपुर को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:राम अवध सिंह के पुण्यतिथि पर खाना और कंबल वितरित।

rktvnews

पटना:मुग्ध करनेवाली प्रांजल भाषा थी ‘मुक्त’ जी की, ‘साहित्य सारथी’ थे बलभद्र कल्याण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

खनन विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment