RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के संयुक्त सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

लोहरदगा/ झारखंड 1 अक्टूबर।स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के संयुक्त सहयोग से आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 (रविवार) को “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2023” अभियान अंतर्गत “एक साथ एक घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान” का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर,लोहरदगा में किया गया। यह कार्यक्रम उप विकास आयुक्त जय ज्योति सामंता के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण और लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पदाधिकारी व कर्मीगण ,नगरपरिषद के कर्मी और जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास साफ-सफाई की गई और स्वच्छता शपथ भी लिया गया।

जिला व प्रखंड स्तरीय कार्यालय में भी हुआ आयोजन

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2023” अभियान अंतर्गत “एक साथ एक घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान” का आयोजन लोहरदगा जिला के जिला स्तरीय अन्य कार्यालयों में भी किया गया। प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालय परिसर की साफ-सफाई श्रमदान से की गई। साथ ही स्वच्छता शपथ भी ली गयी।

Related posts

भोजपुर:धावा दल ने कोईलवर,जमालपुर से बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

जिला दंडाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज जिले के कई प्रखंडों और अनुमंडल क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मध्यप्रदेश इकाई की ऑन लाइन गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

BSDAV में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment