RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी सहित सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 1 अक्टूबर।जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी जी मा० राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उ०प्र० व स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी चैत्रा वीo प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज देशराज मोहल्ला, मलिन बस्ती व पक्का घाट पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 1 अक्टूबर को एक घंटा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जनपद में चलाया गया जिसमे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से एक घंटा श्रमदान किया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वच्छांजलि के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन 1 तारीख 1 घंटा स्वच्छता के लिए हर गांव ,नगर निकाय आदि स्थलों पर किया गया।
स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थान पर साफ सफाई कर स्वच्छ सुंदर बनाना है जिसके क्रम में आज देशराज मोहल्ला ,मलिन बस्ती, पक्का घाट सहित आदि स्थलों पर प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी जिला अधिकारी व संबंधित आदि अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास साफ सफाई रखें अपने मोहल्ले गांव को शहर को आदि स्थलों को साफ रखोगे तो एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा स्वच्छ वातावरण से ही सकारात्मक सोच बनती है उन्होंने साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया । कलेक्ट्रेट में भी सार्वजनिक जगह पर कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, एसडीएम बागपत निकेत वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ,जिला प्रभारी भाजपा अशोक नागर सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

इंदौर:जिले के सरकारी कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था,कलेक्टर आशीष सिंह ने ली बैठक।

rktvnews

बेतिया:योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय कराएं पूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment