RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारी शरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्ला अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।
इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के हाफिज मो नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए दुआ कराई।
चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशी हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो इरशादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, फुलवारी शरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो आफताब आलम, खानकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मो मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी, राजद के प्रदेश महासचिव मो सलाउद्दीन मंसूरी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

जांच के दूसरे दिन आरा के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रशासन ने जड़ा ताला।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

युवा सप्ताह अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगजीवन कॉलेज में किया कवि सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने संबल योजना के अंतर्गत मोटर ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरणों का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment