RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, अनाबद्ध योजना एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई नए योजनाओं के अनुमोदन पर हुआ चर्चा।

चतरा/झारखण्ड 26 सितंबरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर), जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, राज्य/अनाबद्ध योजना अंतर्गत क्रियान्वित व पूर्ण योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर मद अंतर्गत नई ली जानेवाली योजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा एवं योजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अधिष्ठापित कार्पोरेट कम्पनी को कहा कि अपने दायित्व को समझे और उसमें सुधार करें। आगे उन्होने कहा कि पूर्व में ली गई विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। उन्होने उत्तरदायित्व के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं में लापारवाही नहीं की जाने की बात कही।
वहीं सुस्त रफ्तार और लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए लिए गए निर्णय के आलोक में कंपनियों की सहमति के बावजूद रूचि नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे उन्होने कहा कि कंपनियों को सौंपे गए कार्य संभव नहीं है तो इसकी भी जानकारी दे।
जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई विकास योजनाओं के अनुमोदन पर चर्चा किया गया। इसमें चतरा कॉलेज में सोलर आधारित डीप बोरिंग का अधिष्ठापन, टण्डवा खनन प्रभावित क्षेत्रों में सोलर आधारित डीप बोरिंग के द्वारा पेयजल की आपूर्ति योजना का निर्माण, नगर परिषद अंतर्गत ड्राय जोन क्षेत्र में डीप बोरिंग इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा का भवन निर्माण एवं अन्य संसाधन मुहैया कराया जाना, सदर अस्पताल परिसर में एनएम होस्टल की मरम्मति एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, इसी प्रकार महिलाओं एवं बच्चों का कल्याण से संबंधित योजनाएं, नगर परिषद क्षेत्र चतरा में नशा मुक्ति अभियान हेतु प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य समेत अन्य योजनाओं के अनुमोदन पर विचार विमर्श कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगे उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं में डुब्लीकेशी न हो और जो योजनाएं नियमानुसार ग्राम सभा से पारित हो उसी विकास योजनाओं को शामिल करें। इसके पश्चात जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से एवं अनाबद्ध निधि मद से जिले में संचालित पूर्ण, अपूर्ण व लंबित योजनाओं की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जो योजनाएं पूर्ण कर ली गई है उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर करें और जो योजनाएं लंबित है उसे समय सीमा के अंदर गुणवक्ता युक्त सामग्री का उपयोग करते हुए पूर्ण कराएं।
मौके पर उपस्थित तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता को साफ शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जो भी कार्य कराए जा रहे है उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी कार्पोरेट कंपनी के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड-एमओआईएल ने बालाघाट खदान में देशभक्ति के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

rktvnews

श्रीगंगानगर और चुरू सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक!15 सूत्री कार्यक्रम तथा विद्युत विभाग की पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना के संबंध में भी लिए गए निर्णय।

rktvnews

कोरबा:जर्जर सड़क और पेयजल : माकपा पार्षद कंवर का आरोप,वार्डों का विकास कार्य हुआ बंद।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नूरपुर आजिमाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment