RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति का एक दिवसीय राजस्थान दौरा, श्री धन्ना भगत की जन्मस्थली के किए दर्शन।

जयपुर/राजस्थान 24 सितम्बर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ शनिवार को अपने एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर दूदू पहुंचे। उपराष्ट्रपति के आगमन पर हेलीपैड पर उनका स्वागत अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं अन्य गणमान्यजनों द्वारा किया गया।
इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संत शिरोमणि धन्ना भगत की जन्मस्थली नोखा नाड़ी चौरू पहुंचकर मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित जनसमूह से संवाद किया। उपराष्ट्रपति ने कहा की संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत जी की जन्मस्थली चौरु धाम के दर्शन कर वे अभिभूत हैं। समाज में भगत जी का काम बेमिसाल है, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
चौरू में अपने कार्यक्रम के बाद जगदीप धनखड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
इस दौरान संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा, पुलिस महानिरीक्षक उमेश चंद्र दत्ता, जिला कलेक्टर दूदू डॉ अर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक पूजा आवाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

19 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

21 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखंड:अपराधियों पर पुलिस का भय आवश्यक : हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

सिविल सर्जन, गया के निर्देश पर गया में स्थित 06 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर की गई छापेमारी।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment