RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पाली में रूप रजत विहार में वाचनालय ,अतिथि गृह का किया उदघाटन!गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है: राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 23 सितम्बर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज में गुरू और गाय का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। गाय भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। हमारे देश में भगवान श्री कृष्ण और भगवान शंकर ने नंदिनी और नन्दी को महत्व देकर गौवंश को अहम स्थान दिया है।
राज्यपाल शनिवार को पाली में रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह एवं वाचनालय के उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है । उन्होंने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि संत- महात्माओं के चिंतन को आगे बढ़ाएं और उनके सेवा संकल्पों से समाज को लाभान्वित करें।
उन्होंने कहा कि मनुष्य बनने का अर्थ मानवीय मूल्यों से ओत- प्रोत व्यक्तित्व है। श्री मिश्र ने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है, यही सनातन है।

संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का वाचन किया

उन्होंने कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन किया तथा उपस्थित भामाशाहों को सम्मानित भी किया।
इससे पहले पाली आगमन पर राज्यपाल कलराज मिश्र को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत व आगवानी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया, विधायक पाली ज्ञानचंद पारख उपस्थित रहे।

Related posts

सीतामढ़ी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

इंदौर:प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विमानन क्षेत्र का कर दिया है कायाकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारियल विकास बोर्ड ने संशोधित योजनाएं शुरू की।

rktvnews

मुखिया जी की चली गई कुर्सी ,फर्जी प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव!राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

rktvnews

बक्सर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्य फेज 1 का उदघाटन एवं फेज 2 का शिलान्यास किया गया।

rktvnews

रांची जिला अंतर्गत राज्य/केंद्र के विभिन्न संस्थानों बी.आई. टी मेसरा रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि से सम्बंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment