RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह अतिक्रमण हट न जाए- जिलाधिकारी

सारण/छपरा 21सितम्बर।जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देशालोक में आज नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने हुए दुकान को तोड़कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।आज सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है । मछली बाजार से मौना चौक तक 110 दुकान तोड़ा जाएगा।लगातार चार दिनों अभियान चलाकर सभी अतिक्रमण किए हुए दुकान को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आज के अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर के साथ प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं भारी बल में पुलिस बल उपस्थित थे। चार जेसीबी नगर निगम के तरफ से एवं अतिरिक्त मानव बल लगाकर खनुआ नाले पर बने दुकान को तोड़ा जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में ट्रैक्टर,सफाई कर्मी एवं नगर निगम के कर्मी को लगाया गया है। अभियान के दौरान लगातार माइकिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से आज खनुवा नाला को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

दरभंगा:जिले में 4,55,425 बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

नवादा:नए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने बेंगू में ली अधिकारियों की बैठक,बिजली और पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर कांग्रेस की तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : 384 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम: ”एक्स्ट्रा एज क्लब” और ”कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी केन्द्र” का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment