RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी नवादा आषुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कौशल विकास योजना संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

नवादा/बिहार 18 सितंबर।जिलाधिकारी नवादा आषुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में कौषल विकास योजना की संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिये कि किसी भी प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए उसकी पहले रूप रेखा तैयार कर अमल में लायें।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में स्थानीय विषेशज्ञों से प्राथमिकता दें। जिले में कृषि के साथ-साथ खनिजों की भी उपलब्धता है। जिला उद्योग महाप्रबंधक को निर्देष दिया गया कि पीएमईजीपी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। वांछित व्यक्तियों को आॅनलाईन के बारे में भी जानकारी दें। जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मेडिसिनल प्लांट की भी काफी संभावना है। वर्मी कम्पोस्ट के लिए किसानों को चयन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को कृषि आदि योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। चैम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष से भी नगर के विकास के संबंध में फिड बैक लिया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि कौषल विकास के अन्दर वांछित बच्चों को कम्प्य़ूटर का ज्ञान देने के लिए श्रम संसाधन कार्यालय के सभागार का उपयोग किया जा सकता है।
आज की बैठक में माननीय विधायिका नवादा सदर विभा देवी और एमएलसी अशोक कुमार, दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, विष्व जीत कुमार एसडीसी, विकास पाण्डेय एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 25

rktvnews

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में भोजपुर जिले के पहले डिजिटल लैब का शुभारंभ।

rktvnews

उपविकास आयुक्त भोजपुर ने मत्स्य,जीविका,मनरेगा, नमामि गंगे,पर्यटन,लोहिया स्वच्छ बिहार विभाग संग कार्य योजना संबंधी बैठक आयोजित की।

rktvnews

भोपाल:कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्‍याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment