RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक!जिला कलक्टर कर रहे हैं नवाचार, प्लास्टिक फ्री इलेक्शन एवं चुनाव के भुगतान होंगे ऑनलाइन।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 18 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आज डीआरडीओ सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने विधानसभा आम चुनाव के लिए नियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों से अपडेट रहे और आयोग द्वारा चाही गई विभिन्न सूचनाओं को समय पर दे। उन्होंने कहा कि वे मजबूती से तैयारी को पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने गठित चुनाव संचालन प्रकोष्ठ, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ, पैड न्यूज़ एवं एमसीएमसी कमेटी, वाहन व्यवस्था, सामान्य व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों को आवंटित किए गए कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने कहा कि चुनाव में नवाचार के रूप में प्लास्टिक फ्री इलेक्शन करवाने तथा सभी चुनावी भुगतान ऑनलाइन करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल ने विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवंटित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ढाई गुड स्नेहल नाना, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ रामचंद्र खटीक, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:जनता के बीच आपकी उपस्थिति भय नहीं, विश्वास का प्रतीक बने :राज्यपाल

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अव्या श्रीवास्तव ने रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर : पार्टी को मजबूत बनाने हेतू भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

साहित्यकार डा पूर्णेंदु नारायण सिन्हा की 97वीं जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, कवियों ने दी काव्यांजलि।

rktvnews

Leave a Comment