RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

राजस्व समन्वय समिति की बैठक में समाहर्त्ता सारण के द्वारा दिये गये कई महत्पवूर्ण निर्देश!प्रत्येक बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी दाखिल खारिज कैप का करें आयोजन-समाहर्त्ता

सारण/छपरा 18 सितम्बर।जिला समाहर्ता सारण अमन समीर की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहुत की गई। बैठक में समाहर्त्ता के द्वारा अपर समाहर्ता, डी.सी.एल.आर, अंचलाधिकारीगणों के राज्यस्तर पर जारी की गयी रैकिंग पर चर्चा भी गयी। समाहर्त्ता ने स्पष्ट शब्दों में निदेश देते हुए कहा कि विभिन्न तरह के दायित्वों के निर्वहन के उपलब्धता के आधार पर राज्यस्तरीय रैकिंग में अपेक्षित सुधार लाने हेतु सभी सतत प्रयत्नशील रहें। अगली बैठक अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों से जवाब तलब करने की चेतावनी भी दी गयी। सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने अंचलों में सभी सरकारी भूमि को चिन्हित कर भूमि बैंक बनाने का निर्देश दिया गया । ताकि विभिन्न विभागों को आवश्यकतानुसार निर्माण हेतु तत्काल भूमि उपलब्ध कराया जा सकें।
सभी अंचलाधिकारी दाखिल खारिज के लंबित मामले पर समाहर्त्ता महोदय द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रत्येक बृहस्पतिवार को दाखिल खारिज कैम्प का आयोजन प्रखंड कार्यालय पर करने का निदेश दिया गया। कैम्प में पुराने दाखिल खरिज का मामला को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निदेश दिया गया। बासगीत पर्चा वितरण हेतु अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत डिजिटाईड मोड में जमीन एवं लाभुकों का चयन कर पर्चा का वितरण किया जाएगा। लोक भू-अतिक्रमण अधिनियम के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन करके ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निदेश दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र एवं सभी प्रखंडों के बाजार वाले क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटवाना का सख्त निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवन जहाँ अभी तक नही बना है वहाँ जमीन चिह्नित का अविलम्ब प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा , सभी डीसीएलआर एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करते समय राज्यों को नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानकों का पालन करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष, पं छविनाथ पांडेय,आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

बिहार सरस मेले में आई मणिपुर की नाउसी को भा रहा बिहार,सिक्की कला को मणिपुर में करना चाहती है स्थापित।

rktvnews

आसन एवं प्राणायाम से स्वस्थ व्यक्ति रोगी नहीं होते और रोगी व्यक्ति के लिए सावधानी स्वास्थ्यवर्धक होता है:विक्रमादित्य

rktvnews

दरभंगा: 17 जनवरी को लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

बोकारो:डीएमओ ने चलकरी में चलाया छापेमारी अभियान, 04 टन कोयला खनिज को किया जब्त,पेटरवार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment