RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

परिवहन विभाग का प्रदेश के सभी 16 चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 सितंबर।आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रदेश के सभी 16 टोल पोस्ट पर एवं 7 उड़नदस्तों के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी पूर्वक चारपहिया तथा माल वाहक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी व अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी विभागों को दिये गये थे जिसके तारतम्य में परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा परिवहन विभाग के सभी प्रवर्तन प्रभारियों को वाहनों की सघन जांच तथा अवांछित सामग्रियों के परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
परिवहन विभाग के राज्य के अपने सभी सीमाओं पर स्थित 16 परिवहन चेकपोस्ट तथा राज्य के भीतर संचालित 7 परिवहन उड़नदस्तों के माध्यम से सतत रूप से वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।

Related posts

झारखंड:जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हुए आमंत्रित।

rktvnews

लीगल प्रैक्टिस से लंबा ब्रेक लेने वाले वकील पेशे से वापस जुड़ने के लिए दोबारा बार एग्जाम दें: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंःजिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएँ कार्यकर्ता :लव पाण्डेय

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment