RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्मृति शेष श्री राम सिंह के श्राद्धकर्म पर सदर विधायक ने की पुष्पांजलि।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 सितंबर। आज प्रसिद्ध समाजसेवी, व्यवसायी,जिला नजीर के पद से अवकाश प्राप्त स्मृति शेष श्री श्री राम सिंह जी का आज श्राद्ध कर्म, श्री राम परिवार, महाजन टोली नंबर 1, द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित हुआ। दिन भर उनके चाहने वाले लोगों का आना-जाना और पुष्प अर्पित करने का कार्य चलता रहा। बताते चलें कि इनका स्वर्गवास 3 सितंबर को 101 वर्ष की आयु में अपने निवास स्थान पर हो गया । इनका भरा, पूरा, बड़ा परिवार है ।अगर व्यवसाय की बात करें तो इनके अनेक प्रतिष्ठान है जिनमें श्री राम सर्विस स्टेशन रिलायंस पंप, लकी ब्रिक्स ,श्री राम मेडिकल स्टोर, श्री राम टायर दुकान ,श्रीराम ट्रांसपोर्ट आदि है।सामाजिक क्षेत्र की बात करें तो ये रेड क्रॉस सोसाइटी, पेंशनर समाज, राष्ट्रीय सेवक संघ, महादेवा हनुमान मंदिर के संरक्षक, लावारिस सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य, तथा लावारिस सेवा केंद्र में स्थाई पक्का लाखों रुपए लगाकर गेस्ट हाउस का निर्माण कराया, वगैरह है,अनेक संगठनों से जुड़कर अपनी सेवा देते रहे हैं।
श्राद्ध कर्म के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पदाधिकारी गण, वार्ड पार्षद, वकील, डाक्टर आदि उपस्थित रहे। परिवार के लोगों में भीमन सिंह, पुली, छोटू, राजू,बड़े लोगों में बबन सिंह, ददन सिंह, टुनटुन सिंह, पारस सिंह, जीतेन्द्र सिंह,संतोष पाण्डेय,राकेश कुमार सिन्हा,विभू जैन, सुशील मिश्र,जीतू चौरसिया,डा राजीव रंजन,डा जीतेन्द्र कुमार,डा दिनेश आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:190 लीटर देशी महुआ शराबके साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

रायपुर : डेढ़ दशक बाद जगरगुंडा में लौटी रौनक।

rktvnews

भारतीय नौसेना क्विज– सेल बिऑन्ड द होराइजन।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने गाँव चलो अभियान कार्यक्रम किया आयोजित।

rktvnews

रेलवे परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण मामलों का हो शीघ्र निस्तारण – मुख्य सचिव

rktvnews

05 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment