RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

वैशाली जिला को बनाया जाएगा टीबी मुक्त जिला:जिलाधिकारी

वैशाली/बिहार 16 सितंबर।वैशाली समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली जिला को टीबी मुक्त बनाने का टास्क उपस्थित पदाधिकारी एवं चिकित्सकों को दिया गया।
जिलाधिकारी को बताया गया कि वर्तमान में जिला में टीबी के 4300 मरीज हैं जिन्हें राज्य सरकार की योजना अनुसार निशुल्क दवा एवं ₹500 प्रति माह दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष चिकित्सक सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सिविल सोसाइटी के लोग टीबी मरीज को गोंद लेकर उनकी समय-समय पर देखभाल करें। गोंद लेने वाले पदाधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि निश्चय मित्र की भूमिका में रहें और उनके लिए अतिरिक्त फूड सप्लीमेंट की व्यवस्था करें। इस पर प्रतिमाह 500 से 600 रू का ब्यय आएगा।
उन्होंने कहा कि आपका प्रयास एक मरीज को टीबी से बाहर निकालकर पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करेगा। इसके लिए सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त और जिला पंचायत राज पदाधिकारी को इनिशिएटिव लेने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि अगले एक सप्ताह में सभी टीबी मरीजों को निश्चय मित्र से टैग कर दिया जाए। इसकी समीक्षा पुनः 23.9.2023 को की जाएगी।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री इण्डिया बुलियन एण्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के कॉन्क्लेव ’08 साल बेमिसाल’ में सम्मिलित हुए।

rktvnews

सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़े चुनाव : नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर: आरा में बिहार आईडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन,नवाचार को मिला नया मंच।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 दिसंबर 25

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, यूबीए और विभा ने अगरबत्ती बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

rktvnews

Leave a Comment