RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा अगले चक्र में पहुंचा।

गढवा/झारखंड 15 सितंबर।गढ़वा जिले में चल रहे झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को रमकंडा के बैरिया में गोड्डा बनाम सरायकेला की टीम के बीच क्वाटर फाइनल का मैच खेला गया। इस मैच में सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा की टीम अगले चक्र में पहुंची। इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार गोड्डा के इमरान अंसारी को दिया गया। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रंका एसडीओ रामनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ इस खेल को खेलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रखंड बिसूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने किया। वहीं समीम आलम, इंद्रदेव सिंह ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभायी। इस मौके पर प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, समाजसेवी अशोक गुप्ता, एसआई रोबिनसन मुंदरी, मुखिया विनोद प्रसाद, मुखिया ललिता लकड़ा, पति शिवलखन लकड़ा, बीडीसी नसीम अंसारी, इम्तियाज अहमद, युवा नेता लालमोहन रमकंडा पंचायत अध्यक्ष अली राजा सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

नारनौल:शिकायतों को लंबित न रखें ‌अधिकारी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

दरभंगा:बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भारत की समुद्री ताकत हमारे आर्थिक और रणनीतिक उत्थान के लिए सर्वोत्कृष्ट : उपराष्ट्रपति

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन एवं विदिशा में मतगणना की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment