RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।आज सदर अस्पताल आरा के जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण से परिवार नियोजन पखवाड़ा के प्रचार हेतु प्रचार गाड़ी को भोजपुर जिला के एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि परिवार कल्याण पखवाड़ा दिनांक 11 सितंबर से 15 दिनों के लिए चलाया जा रहा है, जिसके तहत परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई सभी विधि का भरपूर प्रयोग में लाया जाएगा ।संबोधन में डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि हर पीएचसी एवं आशा, एएनएम तथा सर्जन को एक लक्ष्य दिया गया है, जिसे हर हाल-में पूरा करना है। अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। स्थाई विधि में बंध्याकरण एवं नसबंदी ऑपरेशन के साथ-साथ, अ स्थाई विधि कॉपर टी ,माला डी , कंडोम आदि सभी विधिओ को लोगों को बता कर प्रयोग में लाना है lप्रचार गाडी को रवाना करते समय डीएएम अश्विनी जी, डीपीएम रवि जी , डीएम इ धनंजय जी ,डीसीएम दिलीप जी तथा कई स्वास्थ्य कर्मी पंकज जी,सुधीर कुमार सिंह सहित काफी जनता के लोग थे ,जिन्हें परिवार कल्याण के महत्व एवं हर विधि के बारे में भी बताया गया।

Related posts

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गांधीनगर ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के प्रवर्तन/लेखा अधिकारियों के छठे बैच के चार सप्ताह के प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

rktvnews

विद्युत मंत्रालय ने 2031-32 तक 80 गीगावॉट थर्मल पावर क्षमता वृद्धि की समीक्षा के लिए उद्योग हितधारकों के साथ बातचीत की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मई 24

rktvnews

मुजफ्फरपुर में मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रोत्साहित।

rktvnews

पटना:आदर्श-जीवन और प्रेरणा के जीवंत प्रतीक हैं श्याम बिहारी प्रभाकर : पूर्व राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment