RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की!अभियंताओं को अभियंता दिवस पर बधाई भी दी।

RKTV NEWS/15 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सर एम विश्वेश्वरैया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सभी कर्मनिष्ठ अभियंताओं को शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर एम विश्वेश्वरैया से पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री ने चिक्काबल्लापुरा की झलकियां भी साझा कीं, जहां उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी थी।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“अभियंता दिवस पर हम एक दूरदर्शी अभियंता और राजनेता सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनसे पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र सेवा करने की निरंतर प्रेरणा मिलती हैं। यह चिक्काबल्लापुरा की झलकियां हैं, जहां मैंने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।”

प्रधानमंत्री द्वारा X पर साझा की गई तस्वीरें

“अभियंता दिवस पर सभी परिश्रमी अभियंताओं को बधाई! उनकी नवोन्वेषी सोच और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति का आधार रही है। बुनियादी ढाँचे की विशिष्टताओं से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू से जुड़ा है।

Related posts

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीय लोगों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर:प्रदेश में एलपीजी गैस, डीजल और पैट्रोल की पर्याप्त सप्लाई और स्टोरेज : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण में जब्त वाहनों,उपकरणों की नीलामी में 2.58 करोड़ राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

इंदौर:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को नई गति: नेशनल हाईवे की सड़कों पर भी चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment