RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 15 सितंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में जल सस्थान,जल निगम एवम यूपीसीएल के अधिकारियो के साथ संपन्न हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में चल रहे फेज-1 एवं फेज-2 के कार्यों की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को माह मार्च 2024 से पहले जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेज-1 के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि फेज-1 के जो कार्य/स्कीम गतिमान है उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा जो स्कीम पूर्ण हो गई हैं उनकी थर्ड पार्टी से सर्वे करवाने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत को हैंड ओवर की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाय।
बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेज-2 के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फेज -2 के अंतर्गत जो स्कीम/ कार्य पूर्ण हो गए हैं उन कार्यों का भी थर्ड पार्टी सर्वे करवाया जाए तथा जिन कार्यों के अभी तक टेंडर नहीं हुए हैं उनके टेंडर शीघ्र कर दिये जायें। वाटर टेस्टिंग प्रक्रिया अक्टूबर माह मे ही शुरू कर दी जाय, तथा काम को अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए रोज काम की मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अक्टूबर माह के बाद वाटर क्वालिटी टेस्टिंग की जाय।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम आरएस धर्मसत्तू, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल नितिन गरखाल सहित जल संस्थान एवं जल निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने कल्याण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन हस्तियों को परिवर्तन संस्था द्वारा सम्मान कार्यक्रम कतिपय कारणों से स्थगित।

rktvnews

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:व्यावसायिक फल उत्पादन पर 27 – 31 जनवरी तक कृषि विज्ञान केंद्र में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

मेरा संघर्ष!

rktvnews

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

rktvnews

Leave a Comment