RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 14 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए नियुक्त विभिन्न दलों के अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला परिषद के लेखा अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी दल ,वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल तथा लेखा दल आदि के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को टीमों के गठन, उनके दायित्व एवं विभिन्न नियमों तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी सीविजिल के बारे में डीएलएमटी बाबूलाल पोरवाल, डॉ.कनक जैन, ओमप्रकाश पालीवाल एवं दिलीप सिंह राव ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव हिम्मत सिंह बारेठ ने प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण कर पीपीटी का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की प्रशंसा भी की। जिला परिषद के लेखा अधिकारी राघव शर्मा ने मतदान करने की शपथ सभी संभागियों को दिलवाई ।प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षण आधारित प्रश्न पत्र भी हल करवाया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी प्रदीप मेहता भी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शहर की विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

सारण:छपरा शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भिवानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार

rktvnews

शाहाबाद प्रमंडल का मुख्यालय आरा बनाने को लेकर दिया गया स्मार पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि के बारे में बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment