RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

हिन्दी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी ने दी जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

सारण/ छपरा 14 सितम्बर । आज 14 सितंबर “हिन्दी दिवस”के अवसर पर सारण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में भव्य समारोह का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,सारण प्रियंका रानी के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के साथ समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर पदाधिकारीगण एवं कर्मीगणों ने अपने उद्‌गार व्यक्त किये।
उप विकास आयुक्त के द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम जिलावासियों एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगणों को हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा गया कि हिन्दी राष्ट्रभाषा होने के कारण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है। इसके लोकभाषा में इस्तेमाल करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान विभिन्न भाषाओं एवं संस्कृति वाला देश है परन्तु हिन्दी भाषा को संवैधानिक रुप से भारत की अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा के द्वारा हिन्दी को राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया गया। बिहार हिन्दी भाषी राज्य है यहाँ 1950 से ही राजभाषा अधिनियम लागू है। हिन्दी भाषा राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा है। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की राजभाषा के साथ-साथ भारत में सबसे अधिक बोली या समझी जाने वाली भाषा है। मातृ भाषा हिन्दी और देश के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हिन्दी दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार ने इस अवसर पर वर्तमान परिस्थिति में हिन्दी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसके नैसर्गिक विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कि हिन्दी हमारे देश की सबसे समृद्ध भाषा है। इसे सभी लोग बड़ी सहजता से लिखते, पढ़ते और समझते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने कार्यों का निष्पादन हिन्दी में ही करें। हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग हीं हिन्दी भाषा साहित्य के विकास एवं विस्तार को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक, सारण सौरभ जायसवाल, सहायक अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता- सह- प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा चांदनी सुमन ,जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय एवं डीआरडीए के कर्मीगणों के द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त किये गये।

Related posts

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खादी मेला के समापन पर हस्तशिल्पकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

आईआरईडीए और पंजाब नेशनल बैंक के बीच अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को प्रतिद्वंद्वी दलों/उम्मीदवारों को लक्षित करने वाले आर्टिफिशियल वीडियो के लिए एआई के उपयोग पर आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

rktvnews

केंद्र ने मसूर (दाल) के अनिवार्य भंडार की जानकारी तत्काल प्रभाव से देने के लिए परामर्श जारी किया।

rktvnews

नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया जल जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment