RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

गोपालगंज/बिहार 13 सितंबर।जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा, गोपालगंज में 1 सितम्बर से 14 सितम्बर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज स्काउट एवं गाइड्स के द्वारा स्वच्छता जागरुकता के तहत विद्यालय से राजापुर उत्तरी टोला गॉंव तक स्काउट मास्टर रमाशंकर गुप्त एवं सहायक गाइड कैप्टन एस. ए. रंजन के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी जिसको विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ल पूर्व प्रभारी प्राचार्य परमेश्वर मिश्र एवं वर्तमान उप प्राचार्य पुष्पराज सिंह ने सामुहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से स्वच्छता जागरूकता के नारे लगाते हुए संबंधित नारे लिखी तख्तियों के साथ मठिया के रास्ते राजापुर गांव में सफाई करते हुए वहाँ पर स्थित शिव मन्दिर प्रांगण की सफाई एवं आस पास ब्लीचिंग का छिड़काव किए तथा ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरुक किए।
इसको देखकर ग्रामीणों में स्वच्छता प्रति सजग रहने की प्रेरणा प्रदान की गयी ।
ग्रामीणों नें इन सभी नौनिहालों के द्वारा दिए गए संदेश तथा नवोदय विद्यालय की सराहना किए।
रैली को रवाना करते समय विद्यालय के वरीय शिक्षक ए.प. जैसकर, कृष्ण मणि मिश्रा, सन्तोष कुमारी चौरसिया, कार्यालय अधीक्षक अखिलेश झा, रोशन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:जब तक समाज का विद्रूपताओं से सामना होता रहेगा, व्यंग्य लेखक समाज को आईना दिखाता रहेगा : कांति शुक्ला “उर्मि

rktvnews

ओसियां ब्लाइंड मर्डर का 4 घंटों में खुलासा :6 माह की मासूम समेत 4 की हत्या में भतीजा गिरफ्तार।

rktvnews

23 दिनो के अवकाश को 11 दिन करना, जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला: राकेश रॉय

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी पर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों में धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे सहित शिक्षा को बाजारीकरण के खिलाफ जिले भर में आइसा RYA आयोजित करेगा राज्यव्यापी ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’।

rktvnews

रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना।

rktvnews

Leave a Comment