RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

चतरा/झारखंड 13 सितम्बर।आज अम्बेडकर ईस्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में तुलबुल दगड़गवा खेल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने शिरकत की।हु
मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर शुरुआत की। मैच मयूरहंड एवं +2 उच्च विद्यालय तुलबुल के बीच खेला गया। जिसमें मयूरहंड 03 से विजयी हुआ।
मैच समापन के बाद विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि सभी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। खेल खेलने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है साथ ही खेल आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है।
इस मौके पर तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयनंदन राम, सिकंदर सिंह खरवार, ग्राम प्रधान महरू राम, प्रदीप पासवान, उमेश सिंह खरवार, दिलीप रजक, करुण रविदास, चंदन पासवान, केदार पासवान, विजय पासवान, संतोष यादव ,जयनन्दन राम सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम में 7 खूबसूरत लुक के साथ कैटरीना कैफ इंटरनेट पर लगाएंगी आग।

rktvnews

चतरा:सदर अस्पताल चतरा में पलाश आजीविका दीदी कैफे का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: सिविल कोर्ट आरा में आइलाज का प्रदर्शन।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment