RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अपहरण मामले के वांछित को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 13 सितंबर। जगदीशपुर पुलिस द्वारा अपहरण मामले के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोजपुर कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति अनुसार 17 अगस्त की शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव के सनोज यादव का अपहरण कर लिया गया था। सनोज यादव के अपहरण की पुष्टि उनकी पत्नी द्वारा अपहरणकर्ताओं की तरफ से आए फोन के बाद की गई थी जिसमे पैसे के लेनदेन के मामले में सनोज यादव का अपहरण करने की बात अपहरणकर्ताओं ने उनकी पत्नी को बताई थी और पैसे की मांग की गई थी।जिस संबंध में सनोज यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी ने जगदीशपुर थाने में 17 अगस्त को मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर डीएसपी के नेतृत्व में जगदीशपुर थाना और डी आई यू की टीम ने वैज्ञानिक प्रद्वति और सूचना के आधार पर अगले ही दिन 18 अगस्त को अपहृत व्यक्ति सनोज यादव को बक्सर जिले के बगेनगोला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था साथ ही एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई थी।
इसी घटना के अनुसंधान के क्रम में 11 सितंबर को संध्या समय वांछित अपराधी नगर थाना क्षेत्र के अनाईठ के जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

भोपाल:शिक्षक निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस, डिजीटल शिक्षा प्राप्त कर रहे है विद्यार्थी।

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भारत-बेल्जियम की मजबूत साझेदारीः पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रेंकेन और फ़्लैंडर्स के राष्ट्रपति मंत्री मैथियास डिपेन्डेले से की मुलाकात।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप लगा।

rktvnews

दरभंगा:गृहरक्षकों का चयन स्वच्छ,और पारदर्शी वातावरण में संचालित।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment