RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

नई दिल्ली/10 सितंबर।भारतीय तटरक्षक बल ने 05-08 सितंबर 2023 को इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19 वींबैठक (एचएसीजीएएम) में भाग लिया। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय आईसीजी प्रतिनिधिमंडल ने तटरक्षक एजेंसियों के 23 सदस्यों और आरईसीएएपी और यूएनओडीसी के रूप में 2 सहयोगी सदस्यों वाले स्वतंत्र मंच के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया।
सभी सदस्य देशों के तटरक्षकों के प्रमुखों ने इस तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री जीवों की रक्षा और सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण, और समुद्री रास्तों से दवाओं, हथियारों, और मानव तस्करी आदि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और एजेंडा तैयार करने के रास्ते तलाशे गए। बैठक में एशियाई तट रक्षकों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह बहुपक्षीय मंच नवंबर 1999 में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा समुद्री डाकू जहाज एमवी अलोंद्रा रेनबो को पकड़ने के बाद क्षेत्रीय तटरक्षकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की जापानी पहल का एक हिस्सा है। एचएसीजीएएम मुख्य रूप से तटरक्षकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। सदस्य एशियाई देश इस क्षेत्र में सुरक्षित, संरक्षित और स्वच्छ समुद्रों को सुनिश्चित करेंगे और बढ़ावा देंगे। फोरम में आम समुद्री मुद्दों के प्रति समन्वित प्रतिक्रिया और तालमेल के लिए एक केंद्रित और लक्ष्य-उन्मुख दृष्टिकोण को सक्षम करने के लिए चार कार्य समूह शामिल हैं। भारतीय तटरक्षक खोज और बचाव (एसएआर) कार्य समूह का अध्यक्ष है और अन्य कार्य समूहों का एक सक्रिय सदस्य है जिसमें पर्यावरण संरक्षण, समुद्र में गैरकानूनी कृत्यों को नियंत्रित करना और सूचना साझा करना शामिल है। एचएसीजीएएम का अंतिम संस्करण 2022 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

Related posts

महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संत जेवियर्स स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़:सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगली पंक्ति के नौसैनिक जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जनवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment