RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

स्व राधा शरण सिंह की पुण्यतिथि पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

आरा/भोजपुर 10 सितंबर। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वधान में आयोजित भोजपुर फुटबॉल के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय राधा शरण सिंह की 13 वी पुण्यतिथि 9 सितंबर 2023 को मनाया गया।इस अवसर पर एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया यह फुटबॉल मैच बक्सर 11 बनाम भोजपुर 11 के बीच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खेला गया इस मैच का संचालन जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया और इस मैच की अध्यक्षता कस्टम विभाग के ऑफिसर राम कुमार सिंह ने की । मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जमीर कोठी थे। मैच शुरू होने से पहले स्वर्गीय राधा बाबू को सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और राधा बाबू की आत्मा शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया उसके बाद जिला फुटबाल संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष मैच के मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान पुष्पेंद्र कुमार सिंह जमीरा कोठी आरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को कीक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर जवाबी हमला शुरू कर दिया और मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल रहित रही मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ और फिर से दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर जवाबी हमला शुरू कर दिया दूसरे हाफ का 15 मिनट बीता ही था कि आर 11 के खिलाड़ी विराट सिंह ने खतरनाक मुंह बनाते हुए डिफेंडर और गोली को छकाते हुए जाल में बोल डाल दिया और इस तरह आरा 11 मैच में एक गोल से आगे बढ़ गई उसके बाद विराट सिंह ने ही लगातार दो और गोल किया इस तरह विराट सिंह ने आरा के लिए हैट्रिक गोल किया और दूसरे हाफ का खेल समाप्त होते ही रेफरी ने आरा 11 को 3-0 से विजई घोषित कर दिया। इस मैच के निर्णायक के रूप में विनीत गौतम, रमेश सिंह और धर्मेश उपाध्याय थे। मैच में उपस्थित लोगों में धनजी कुमार साह सचिव जिला फुटबाल संघ भोजपुर और लाल बहादुर यादव सहसचिव जिला फुटबाल संघ भोजपुर उपस्थित थे।अन्य उपस्थित लोगों में लाल बहादुर लाल वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सुनील सिंह पूर्व खिलाड़ी सौरभ सिंह ,डॉ रंजन कुमार सिंह ,पप्पू सिंह, वसंत सिंह ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा, कपिल सिंह ,शशि भूषण सिंह , सुनील पांडा, सुधीर सिंह ,अशोक मानव संरक्षक जिला फुटबॉल संघ भोजपुर जीतू चंद्रवंशी ,ज्योति प्रकाश , संजय सिंह, बुटन यादव थे।

Related posts

भोजपुर : स्पीडी ट्रायल करके दोषियों को किया जायेगा दंडित : हुलास पांडे

rktvnews

शिव -वंदना !

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर जल्द होगी डिग्री कॉलेज की स्थापना : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment