RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रेल यात्री कल्याण संघ ने कई ट्रेनों का ठहराव और विस्तार जरूरी:महामंत्री धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 सितंबर।अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण संघ के महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर आरा जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ,पटना इंदौर ,दानापुर जयनगर इंटरसिटी का विस्तार एवं ठहराव की मांग की है । श्री सिंह ने बताया की आरा जंक्शन से प्रतिमाह लगभग 4 करोड़ राजस्व की प्राप्ति होती है ,रेलवे मैनुअल के अनुसार जो ट्रेन राज्य की राजधानी से खुलता है वह महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी लेकिन लगातार मांग उठने रहने के बाद भी अभी तक लंबित है जबकि राजस्व वसूली में आरा एवं बक्सर प्रतिमाह दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आता है ।यात्री हित में अविलंब राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर होना चाहिए। संगठन के महामंत्री श्री सिंह ने आरा जंक्शन पर दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस का विस्तार का स्वागत किया ।सनद रहे की पिछले 30 वर्षों से उपरोक्त मांगों के समर्थन में संगठन संघर्ष करते रहा है ।

Related posts

मिट्टी के दीये जलाएँ, प्रदूषण को दूर भगाएँ और परंपरा भी जीवंत बनायें।

rktvnews

जयपुर:देश में पहली बार घड़ियाल संरक्षण की अनूठी पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने घड़ियाल के 10 बच्चों को चम्बल नदी में छोड़ा।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना : सहाय सदन व कदम कुऑ मे चित्रगुप्त पूजा खुशी-खुशी संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:सरकार बीड़ी श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मंडाविया

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment