RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आर्थिक अपराध इकाई पटना ने की मादक द्रव्यों के विरुद्ध कार्रवाई।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 सितम्बर। आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना राज्य में मादक द्रव्य, मनोत्तेजक पदार्थ की तस्करी, दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी रोकथाम लगाने हेतू बिहार पुलिस की नोडल एजेंसी एवं विशिष्ट इकाई है। इसके अधीन ऐंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन मादक द्रव्य, मनोत्तेजक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध सूचना संकलन, छापामारी, प्रभावी कार्रवाई, तस्करों द्वारा अर्जित अपराध जनित परिसंपत्तियों के समपहरण, जागरूकता फैलाने तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के पहल पर वर्ष 2023 में अब तक बिहार पुलिस द्वारा राज्य में 4988.585 किलो ग्राम गांजा, 72.699 किलो ग्राम चरस, 14.01 किलो ग्राम हेरोइन,स्मैक व ब्राउन सुगर,18.6 किलो ग्राम अफीम, 14069 किलो ग्राम डोडा, 6680 पीस इंजेक्शन, 187993 बोतल कोडिन बेस्ड सिरप और 188511 पीस टैबलेट बरामद किया गया। इस संदर्भ में 822 अभियुक्तों के विरुद्ध 562 कांड दर्ज किए गये हैं।
आर्थिक अपराध इकाई की पहल पर गया जिले के बाराचट्टी, धनगई तथा सोहैल मे वर्ष 2022-23 में 1289.60 एकड़ में लगे अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। वहीं वर्ष 2021-22 में लगभग 620.59 एकड़ में लगे अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया था।
पटना जिला के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर से 13/2/2023 को मादक पदार्थों के तस्कर दिलीप साव को गिरफ्तार किया गया था। इस छापामारी में ANTF, NCB, STF तथा स्थानीय पुलिस शामिल थी। एन सी बी पटना कांड संख्या 1/17 मे 3284 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया था। एन सी बी पटना कांड संख्या 6/17 मे 2906 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया था। एन सी बी रांची कांड संख्या 1/19 मे 420 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया था। उपरोक्त सभी कांडों का आरोपी दिलीप साव है। वह PIT NDPS Act-1988 के तहत भी आरोपित है।

Related posts

26 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया।

rktvnews

जदयू से इस्तीफे के बाद पूर्व सांसद मीना सिंह ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

जयपुर:परिवहन विभाग की पहल, स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी।

rktvnews

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

rktvnews

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नई दिल्ली मुख्यालय से सलाहकार विनय तिवारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment