RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

सेवानिवृत्ति अध्यापिका ओमवीरी को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके घर पहुंच कर किया सम्मानित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 05 सितंबर। सेवानिवृत्ति दिव्यांग अध्यापिका कुमारी ओमवीरी के आवास पर गाँव निनाना पहुंचकर शिक्षा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलख जगाने वाली ओमवीरी को शिक्षा दिवस के अवसर पर किया सम्मानित और शिक्षा के क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान दिए जाने व उनके जज़्बे की जिलाधिकारी ने की सराहना और कहां ऐसे अध्यापिकाओं से ही अच्छे राष्ट्र का नवनिर्माण होता है। ओमवीर ने कहा कि में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति समर्पित हूं और समर्पित रहूंगी एक बालिका के पढ़ने से दो परिवार पढ़ते हैं जिनका उत्थान होता है ओमवीरी सेवानिवृत होने के बाद भी अपनी शिक्षा की जनपद में अलख जगा रही हैं। और सभी को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने फैजपुर निनाना में बनी लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया जिसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते मिले और जिलाधिकारी ने उनके अंदर बड़ा करने की सोच और इच्छा शक्ति से कार्य करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा शिक्षा से आपको एक नई पहचान मिल सकती है लाइब्रेरी के अनुशासन पर साफ सफाई को देखकर जिला अधिकारी ने की प्रशंसा उन्होंने कहा अगर बच्चे पढ़े लिखेंगे तो देश बढ़ेगा।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में 192 संदेश के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण किया गया प्रारंभ।

rktvnews

हरियाणा:विश्वविद्यालय: शिक्षा का मंदिर या जाति की प्रयोगशाला?

rktvnews

बिहार विरासत विकास समिति सभापति प्रेम कुमार ने बिहियाँ और जगदीशपुर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

एसएफआईओ ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नोटबंदी के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 127 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

rktvnews

Leave a Comment