RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

एसपी भोजपुर ने शुरू किया कार्यक्रम  “समस्या आपकी समाधान हमारा” 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 सितम्बर। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जनता की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए एक अनूठा कार्यक्रम “समस्या आपकी समाधान हमारा” शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत एसपी प्रमोद कुमार जूम एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। हर आदमी के लिए एसपी साहब तक पहुॅचना संभव नहीं है। ऐसे लोग न्याय से वंचित रह जाते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी प्रमोद कुमार द्वारा “समस्या आपकी समाधान हमारा” कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को पूर्वाहन 11बजे से अपराहन 1बजे के बीच चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत फरियादी अपना फरियाद लेकर थाना में आयेंगे। इस कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय के बीच भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार जूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी थाना और थानाध्यक्ष के संपर्क में रहेंगे। लोग अपनी समस्या एसपी साहब को बतायेंगे। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसपी प्रमोद कुमार संबंधित थानाध्यक्षों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित करेंगे। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने दी। इस कार्यक्रम से भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार पूरे जिले के लोगों की समस्याओं से अवगत हो सकेंगे और उसके निराकरण के संबंध में संबंधित थाना के थानाध्यक्षों को आदेश देंगे।

Related posts

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

सारण: डीएम ने अतिथिगृह छपरा में किया नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राजभवन में विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने दिव्यांगो के बीच आयोजित किए गए विविध खेलों के चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर : बिजली गुल रहने से लोग परेशान।

rktvnews

नितिन गडकरी ने बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment