RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा जिले के चयनित महादलित टोला में कला जत्था टीम के द्वारा असंगठित मजदूर एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन।

नवादा/बिहार 03 सितंबर।जिला पदाधिकारी नवादा के आदेश के आलोक में नवादा जिले के चयनित महादलित टोला में कला जत्था टीम के द्वारा असंगठित मजदूर एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।
आज कला जत्था के टीम- के द्वारा सिरदला प्रखंड के चैंकिया पंचायत में हेमजा भारत, खनपुरा पंचायत में परावपुर एवं सिरदला प्रखंड में महादलित टोला सिरदला में एवं टीम-बी. के द्वारा काशीचक प्रखंड में बेलड़ पंचायत में महादलित टोला भट्टा, विरनामां पंचायत में महादलित टोला विरनामां एवं खखरी पंचायत में मधेपुरा में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्षन किया गया।
’’जब हो जाई तोहर उमरिया,

*साठ बरष के बाद*
*बृद्धा पेंशन लागू है अपना राज बिहार में*
*मजदूर भैया ओ मजदूर भैया* *अपना श्रम कार्ड बनईह’’ गीत के माध्यम से कला जत्था के कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया साथ ही नृत्य एवं हास्य के द्वारा लोगों को ई-श्रम कार्ड बनाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा ई-श्रम योजना से लाभ उठाने के लिए आप श्रम योजना आवेदन भर सकते हैं। ई-श्रम योजना के अन्तर्गत सभी मजदूर को पेंशन की सुविधा है। अगर आप सफलता पूर्वक अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लेते हैं तो आप प्रतिमाह तीन लाख रूपया पेंशन पाने के हकदार हैं। इस योजना के हकदार प्रवासी मजदूर, असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूर, भवन निर्माण मजदूर, , रिक्सा चालक, सफाई कर्मचारी, गार्ड आदि हैं। यानि कि सभी तरह के असंगठित मजदूर। जिनकी उम्र 18 से 59 साल के बीच है वे आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, बैंक खाता, पासपोर्ट साईज फोटो दस्तावेज को कोई भी लोक सेवा केन्द्र या साईबर कैफे से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि असंगति क्षेत्र के मजदूर एवं प्रवासी मजदूरों के लिए एक सुनहरा अवसर है, आपलोग ई-श्रम कार्ड बनवाइए और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाईये। प्रखंडों में स्थित श्रम कार्यालय से भी इसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। लोगों ने कहा कि अब हमलोग भी ई-श्रम कार्ड बनाकर योजना का लाभ उठायेंगे। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकर खुशी जताई और कला जत्था के टीम को धन्यवाद दिया।

Related posts

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

इंदौर:बालिका गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,बालिकाओं से संवाद कर विधिक उपबंधों की दी जानकारी।

rktvnews

विकसित भारत 2047 के लिए जन भागीदारी, उद्यमशीलता और नवाचार महत्वपूर्ण: ओम बिरला

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

बिहार सरस मेला:देश की विरासत,संस्कृति और हुनर से नई पीढ़ी को करा रहा रूबरू।

rktvnews

भोपाल:बिहार सांस्कृतिक परिषद, भोपाल द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment