RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

संस्कृत भाषा में ही विश्व को पहला ज्ञान-विज्ञान -ऋग्वेद के रूप में मिला:आचार्य डा भारत भूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 अगस्त।श्रावण-पूर्णिमा तथा संस्कृत-दिवस के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भागवत-कथा वाचक आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि चंद्रयान -3 की सफलता ने एक बार विश्व में संस्कृत विद्या और वेदों की प्रमाणिकता को और प्रासंगिक बना दिया है। पूर्व में इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों ने संस्कृत भाषा में वर्णित विज्ञान पर प्रकाश डाला तथा एआई और कंप्यूटर के लिए संस्कृत भाषा और व्याकरण सबसे उपयुक्त बताया।ऐसा न केवल भारतीय बल्कि पश्चिम के वैज्ञानिकों ने भी कहा है किंतु अपने देश के शासक वर्ग में संस्कृत और संस्कृति के प्रति घोर अनास्था और उपेक्षा का भाव दिखाई देता है।

आचार्य ने कहा कि संस्कृत भाषा में ही विश्व को पहला ज्ञान-विज्ञान ऋग्वेद के रूप में मिला। अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र, न्यायशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र संस्कृत ने ही विश्व को सर्वप्रथम प्रदान किया है। इस विद्या की रक्षा और विस्तार तपस्या से ही संभव है। इसके लिए समाज को आगे आना चाहिए

सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति ही भारत की पहचान हैं। गुलामी के कारण हमारे गुरुकुल नष्ट हो गए और आज हम अपनी भाषा और संस्कृति से विमुख हो गये हैं। आचार्य मोहन चंद्र अवस्थी ने कहा कि वर्ष भर की संपूर्ण भूलों का प्रायश्चित्त करना, ऋषि पूजन तथा यज्ञोपवीत को संस्कृत करना श्रावणी उपाकर्म का मुख्य कार्य है।पं राघवेन्द्र पांडेय ने सभी वेदशाखाओं के अनुसार उपाकर्म की विधि बताई। वक्ताओं में के एन वासुदेवाचार्य,प्रो रामानंद झा,देश कुमार कौशिक, जगदीश शास्त्री, अनिल शर्मा, आचार्य ऋषिकांत ओझा, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय, शिवदास सिंह, हरेकृष्ण पाठक आदि प्रमुख लोगों ने संस्कृत भाषा की महिमा का वर्णन किया और श्रावणी उपाकर्म की विधि पर प्रकाश डाला।संचालन मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया।

Related posts

मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और एंटीगुआ व बारबुडा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दर्द भरी मुस्कान के साथ शपथ दिलाया सभापति ने सोनू राय को।

rktvnews

देहरदून: मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया,मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

बैंक ऑफ़ इंडिया एवं स्टार इंडिया यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बृहद जागरूकता गतिविधियों यथा प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक मंचन आदि का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment