RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रक्षाबंधन के पर्व पर धान, कोदो, रागी, गेंहू, बांस एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाईयां।

समूह की महिलाओं ने बनाई छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए रंग-बिरंगी अनोखी राखियां,समूह की महिलाओं को 12 हजार से अधिक रूपए का मिला लाभ

राजनांदगांव/रायपुर 30 अगस्त।रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भाईयों की कलाईयां सजेंगी, समूह की महिलाओं द्वारा धान, कोदो, रागी, गेंहू एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से। जिले के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए
बनाई गई बिहान राखियां काफी लोकप्रिय रही। कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में राखी निर्माण का कार्य किया गया। धान, बांस, बीज, गेहूं, कोदो, रागी, लौकी-बरबटी के बीजों से रंग-बिरंगी खुबसूरत अनोखी राखियां जनसामान्य को बहुत पसंद आयी। जिले भर में 1 हजार 780 से अधिक राखियों की बिक्री हुई है, जिससे समूह की महिलाओं को 12 हजार रूपए का लाभ मिला है। समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु भी फैन्सी राखियां बनाई हैं। मतदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। जिले के ग्राम मनगटा, पनेका, मोखला, उपरवाह, मुरमुंदा, भोथिपारकला, सोमनी में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण किया गया।

Related posts

भोपाल:उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

महेंद्रगढ़:उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल आयोजित!24 को होगी फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचन्द की प्रासंगिकता शाश्वत है : प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण छठीहार पर श्री राम सेना सेवा संघ द्वारा हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

rktvnews

विकास मित्र,टोला सेवक व तालिमी मरकज के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment