RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हम सबको एकजुट करना चाहते है : सीएम नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अगस्त। विपक्षी एकता के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब को एकजुट करना चाहते हैं। हमको व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं चाहिए। हम शुरू से इस बात को बोल रहे हैं। मुंबई में होने वाले इंडिया गठबंधन की बैठक पर विपक्ष द्वारा सवाल किए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त बातों को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जान रहे हैं कि हम इतने लोगों को एकजुट कर रहे हैं जिससे उनको नुकसान होने वाला है। इसीलिए वे लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। भाजपा के लोग क्या बोलते हैं, उस पर हम ध्यान नहीं देते हैं। हम मुंबई जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन मे कुछ और पार्टियों भी साथ आ रही हैं। वहां हम सब एक साथ मिल बैठकर निर्णय लेंगे। हम चाह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव मे सीटों का बंटवारा जल्दी हो और यह तय हो जाय कि कौन-कौन, कहाॅ-कहाॅ से लड़ेगें। लोहिया पथ चक्र निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त बातें कहीं।

Related posts

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

सड़क मार्गों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

रसोईया महासंघ जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष करेगा धरना।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान समिट के दूसरे दिन एजुरिवॉल्यूशन: शिक्षा एवं अवसर सत्र संपन्न।

rktvnews

टाप-10 अपराधी गिरफ्तार ।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र के तिलक समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment