RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने रमाला चीनी मिल के अधिकारियों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 26 अगस्त।आज जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह,ने रमाला सहकारी चीनी मिल्स लि., रमाला, बागपत पहुॅच कर रमाला चीनी मिल व आटसोसिंग संस्था मैसर्स उत्तम सुकोटेक के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने गत वर्ष चीनी मिल मे आयी समस्याओं के संबंध मे जानकारी ली और आगे की कार्ययोजना , जिसमे शादाब असलम, प्रधान प्रबन्धक रमाला सहकारी चीनी मिल द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान मे आउटसोसिंग संस्था का चयन समय से हो चुका है, जिनके द्वारा डिस्मेंटलिंग के सभी कार्य किये जा चुके है और चीनी मिल के रिपेयरिंग का कार्य प्रगति पर है, जो 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। पेराई सत्र 2023-24 समय से प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चीनी मिल गेट व बाह्य क्रय केन्द्रो पर किसी भी किसान को कोई समस्या न रहे, सभी कर्मचारी कृषको के साथ मृदु भाषा का प्रयोग करें किसानों का सम्मान करें उनके बैठने उठने की व्यवस्था हो, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए तथा जो भी किसान आए उनकी समस्याओं को सुने और तत्काल समाधान कराये। क्षेत्र का कोई भी किसान रमाला चीनी मिल से परेशान न हों, चीनी मिल के सभी अधिकारी समय-समय पर गेट व बाह्य क्रय केन्द्रो का भ्रमण करेंगे और किसानो की समस्याओं को जानेंगे, जिससे किसानो और चीनी मिल के बीच अच्छा समन्वय स्थापित होगा। साथ ही चीनी मिल को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी सदैव अपने कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखे, जिससे कर्मचारी चीनी मिल के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्भन करें।
इस अवसर पर बैठक में शादाब असलम, प्रधान प्रबन्धक डी. के. द्विवेदी, मुख्य अभियन्ता आर.के. त्रिपाठी, मुख्य रसायनविद् मनीष अग्रवाल, मुख्य लेखाकार, राम सेवक यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी, सुनील कुमार, ई.डी.पी. रमाला चीनी मिल की ओर से व मैसर्स उत्तम सुकोटेक की ओर से अजय कुमार, उपाध्यक्ष व संजय सिंह, ऑपरेशन मैनेजर आदि मौजूद रहें।

Related posts

धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे राहुल गांधी : अनुराग सिंह ठाकुर

rktvnews

साइबर ठगों के आगे खुद को अपंग महसूस करता सरकारी तंत्र।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

सरकार 1 जून से संशोधित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अनुसार सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए 3 सुविधाओं का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

पटना:बाढ़ से एक भी जान नहीं जाने देने का संकल्प: पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी और अधिक सशक्त।

rktvnews

Leave a Comment