RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अगस्त।हिन्दू जागरण मंच,आरा के द्वारा लगातार हिंदू जागृति के बढ़ते कदम में एक कदम आगे सुरक्षा और सनातन का संगम किया जा रहा है। भोजपुर जिले में पहली बार बनारस में मां गंगा की महाआरती करने वाले पंडितो के द्वारा गोपाली चौक आरा में
27 अगस्त दिन रविवार को संध्या 7 बजे मोनी बाबा शिव मंदिर ,घंटाघर के जीर्णोधार के लिए महाआरती का आयोजन किया गया है।
इस महाआरती का उद्देश्य मुख्य रूप से गोपाली चौक स्थित घंटा घर ,जो जर्जर और जीर्ण क्षीण अवस्था में हो चुका है,जिसके कारण कभी भी एक बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है।साथ ही साथ घंटाघर में स्थित शिव जी के मंदिर का निर्माण का संदेश भी इस महाआरती के जरिए लोगो को दिया जाएगा।
इस महाआरती के संयोजक विजय कुमार हिंदू ने कहा की आरा के बहुत सारे लोग जो दुर्भाग्यवश अभी तक यह नही जानते है कि गोपाली चौक घंटा घर में हमारा बहुत पुराना मोनी बाबा शिव मंदिर स्तिथ है,ये हमारे हिंदू समाज के लिए बहुत शर्म की बात है,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हिंदू जागरण मंच महाआरती के जरिए पूरे हिंदू समाज को मोनी बाबा शिव मंदिर के बारे में अवगत कराएगा।

Related posts

गढवा:सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का लोकार्पण किया।

rktvnews

एगो आउर दुर्गा

rktvnews

उज्जैन: 10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराजवाड़ा बनेगा हेरिटेज होटल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर से तीसरी बार जीत और केंद्रीय मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश में भी हर्ष का माहौल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment