RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

नवादा/बिहार 25 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा नेगुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में खनन विभाग के कार्याें की विस्तृत समीक्षा किये। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि अवैध खनन को प्रतिदिन औचक छापामारी करते हुए बंद कराना सुनिश्चित करें। बालू माफिया वर्ग को चिंहित कर विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इसके लिए जिला के चयनित 04 स्थलों पर चेकपोस्ट बनाने का निर्देश दिया गया। उसके लिए पर्याप्त जगह को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया। अभीतक जिले में कुल बालुघाटों की संख्या 29 है, जिसमें से 25 घाट का बंदोवस्ती किया गया है। 04 घाट का प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित ईंट भट्ठा पर मजदूरों को प्रताड़ित करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई करें। किसी भी मजदूर को बंधुआ बनाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि जिस बालू घाट पर अवैध निकासी की सूचना है, वहां पर औचक रूप से थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी के साथ निरीक्षण करें और अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अविलंब रोक लगाना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, माईनिंग निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

चतरा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:विभागीय प्री समिट के आयोजन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर सड़क संपर्क के लिये नगालैंड में दो-लेन वाला 25 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बनाया जा रहा है

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लोकतंत्र के मंदिरों में व्‍यवधान को हथियार बनाने पर खेद व्यक्त किया।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेट्सो को सी सर्टिफिकेट परीक्षा को ले दिया गया मार्गदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment