RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

डीडीसी प्रतिभा रानी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम चौपाल का किया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 23 अगस्त। बहादुरपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर देकुली, बहेड़ी के ग्राम पंचायत हरहचा, हायाघाट के ग्राम पंचायत चंदनपट्टी, हनुमाननगर के ग्राम पंचायत पटोरी, सिंहवाड़ा के ग्राम पंचायत साधवाड़ा, केवटी के ग्राम पंचायत ननौर एवं सदर के ग्राम पंचायत -सहबाजपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत ठोस एव तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक घर से एक रुपये प्रतिदिन 30 रुपये प्रति घर प्रतिमाह उपयोगिता शुल्क संग्रहण करने हेतु ग्राम वासियों से अपील की गयी।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया की प्रत्येक घर को दो डस्टबीन में घरेलू स्तर पर ठोस व तरल कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में रखते हुए, वार्ड स्तर पर प्रत्येक घर से ठेला/ रिक्शा के द्वारा उस कचड़ा को पंचायत में बने डब्यू.पी.यू. केन्द्र भेजा जाना है, जहाँ गीला कचड़ा से खाद का निर्माण और सुखा कचड़ा को कबाड़ी या PWMU केन्द्र को बेच कर पैसा प्राप्त किया जा सकता है और उस राशि का इस्तेमाल पंचायत की साफ-सफाई में किया जा सकता है।

Related posts

बक्सर:सेवानिवृत कर्मचारी कन्हैया यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

बक्सर: राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआ तालाब पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

rktvnews

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

भोजपुर:7वें वर्षगांठ पर रोटी बैंक जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ऑफिसर्स क्लब ओएनजीसी, देहरादून में बूढ़ी दीपावली (इगास) के अवसर पर हिमगिरि ओहो उमंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने खरीफ महा अभियान प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment