RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

चतरा/झारखण्ड 22 अगस्त।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य की प्राप्ति करने को लेकर अभियान में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।
जिला वीबीडीसी अभिमन्यु कुमार ने जानकारी दिया कि चतरा जिला में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है। इसमें 10 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया गया है। उस दिन सभी महत्वपूर्ण जगहों पर बूथ लगाकर लोगों को दवा का सेवन कराया गया। इसके बाद 11 से 25 अगस्त तक घर घर जाकर आम लोगों को दवा का सेवन करा रही है ।अभी तक चतरा जिला में 71 प्रतिशत लोगो को दवा का सेवन कराया जा चुका है। चतरा जिला की लक्षित आबादी 1098283 है इसके विरुद्ध कल तक 779780 लोगो को दवा का सेवन करा दिया गया है।बचे हुए 4 दिनों में लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा।
उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद , समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी नगर परिषद चतरा से पीईओ प्रतिभा रानी, सिटी मिशन मैनेजर पिंकी सिन्हा,सभी एमओआईसी, बीपीएम,एमटीएस, डीईओ मलेरिया रंजित मिश्रा, FLA प्रदीप कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री की भरतपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

rktvnews

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 सितंबर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023- अंतिम परिणाम की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसों को सूद सहित वापस करने की मांग पर किया गया प्रतिवाद सभा।

rktvnews

केवल रुपया ही नहीं, हवाई जहाज भी रुला रहा है देश को!

rktvnews

दरभंगा:पराली प्रबंधन को लेकर किसान एवं कृषि यंत्र विक्रेता के साथ डी.एम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की सोच रखने वाले को दे प्राथमिकता : राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment