RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुखिया संघ का एकदिवसीय धरना आयोजित।

शाहपुर में धरना के बाद मुखिया संघ ने के प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य मुखिया बीडीओ राकेश कुमार को ज्ञापन देते हुए

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अगस्त।सरकार द्वारा मुखिया के अधिकारों में कटौती करने के विरोध में भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर में पूर्वाहन 11बजे से लेकर अपराहन 2 बजे तक शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना में उपस्थित सभी मुखिया और मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बलराम यादव ने सरकार द्वारा मुखिया के अधिकारों में किए गए कटौती का जमकर विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। धरना में उपस्थित मुखिया और उनके समर्थकों ने कहा कि जब तक सरकार मुखिया के अधिकार में किए गए कटौती को वापस नहीं लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगा और कार्य का बहिष्कार किया जायेगा। धरना के बाद मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में मुखिया गण का शिष्टमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार से मिलकर अपने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलराम यादव ने की। धरना में प्रखंड के 20 पंचायत में से 16 पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया बीरबल सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, उर्मिला देवी, कांति देवी, शिवजी साह, अजय कुमार, धर्मशीला देवी, रामावती देवी, कंचन देवी, गिरिजा देवी, जयराम साह, प्रभावती देवी, गीता देवी, अनीता देवी, मानकी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह: समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 जुलाई 26

rktvnews

भारतीय खान ब्यूरो 1 मार्च को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाएगा।

rktvnews

नारनौल:बीडीपीओ कार्यालय में भूजल सहेली कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर:पर्यावरण नहीं तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं : डॉ. विनोद

rktvnews

Leave a Comment