RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अगस्त। मुख्यमंत्री सह कुलाधिपति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विमलेश कुमार झा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने 1 जुलाई 2022 को बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की ताकि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करते रहें जिससे मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और चिकित्सा कार्य सुचारु रूप से चले। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने राज्य में कई मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना कराई है। जिससे छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन का निर्माण जल्द शुरू करने का आदेश दिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, स्वास्थ्य सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन, युवाओं ने दिखाई बहुआयामी प्रतिभा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: क्षिप्रा नदी हर हाल में हो प्रदूषण मुक्त,योजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित, 7.43 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ रजिस्ट्रेशन

rktvnews

कोटा के लिए ऐतिहासिक दिन- चम्बल रिवरफ्रंट की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment