RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

वैशाली/ बिहार 21 अगस्त।जिलाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा के द्वारा आज सुबह में 10:20 बजे अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर एवं डीसीएलआर कार्यालय हाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कर्मियों की उपस्थिति पंजी देखी गयी। दोनों ही कार्यालय में सभी कर्मी समय पर उपस्थित थे और बायोमेट्रिक उपस्थिति भी बना ली थी। यहाँ पर अनाधिकृत रूप से लोगों के घुमने पर पूछ-ताछ करते रहने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने देखा कि समाहरणालय परिसर में दो पहिया वाहन यत्र-तत्र लगे हुए थे। इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर हाजीपुर को इस सभी गाड़ियों की जाँच करने और अविलम्ब हटवाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वारा पर रोको-टोको अभियान चलाकर आने वाले सभी लोगों से आने का करण पूछा जाय। जिलाधिकारी के द्वारा दो पहिया वाहनों को चिन्हित स्थल जिला पीजीआरओ कार्यालय के परिसर में ही लगाने का निर्देश दिया गया।

Related posts

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया ध्वज।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने नदी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किया।

rktvnews

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment