RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर/राजस्थान 20 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि संचार क्रांति के सूत्रधार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने युवाओं को केन्द्र में रखकर राष्ट्र के विकास में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।
जूली रविवार को अलवर जिले के मोती डूंगरी स्थित राजीव गांधी पार्क में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयन्ती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी दूरदर्शिता को देश भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने सकारात्मक सोच रखते हुए संचार क्रांति का सूत्रपात किया एवं पंचायतीराज का सुदृढीकरण किया। उनकी वजह से पंचायतीराज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण व 18 साल के युवा वोट का अधिकार संभव हो पाया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, बेटियों को निःशुल्क शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने सहित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्वीकरण के समय में कम्प्यूटर और मोबाइल जैसे उपकरणों से पूरा विश्व हमारी मुठ्ठी में है। स्व. राजीव गांधी की नीतियों ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने आतंकवाद व साम्प्रदायिक ताकतों के विरूद्ध संघर्ष का अहम संकल्प लिया था। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस दौरान जूली ने राजीव गांधी पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस दौरान जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं महात्मा गाधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा सहित अऩ्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

हिमाचल प्रदेश:प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद अदाणी एग्री फ्रेश ने निभाया वादा, किसानों से 22 हज़ार टन सेब की ऐतिहासिक खरीद समेत विशेष सम्मान।

rktvnews

झारखंड:मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा।

rktvnews

मेरी खुशी……सोनिका गोस्वामी शर्मा

rktvnews

देहरादून :‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन।

rktvnews

आईआईसीए और एनएएलएसएआर ने “दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एलएलएम” पाठ्यक्रम लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment