RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

26 नवंबर 2023 को व्यवसाय संघ का दूसरा जिला सम्मेलन होगा!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न!

आरा /भोजपुर 20 अगस्त। आगामी 26नवंबर 2023 को नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में होने वाले व्यावसायी संघ भोजपुर के दूसरे सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कमेटी की विस्तारित बैठक होटल पार्क भ्यू में आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उमाशंकर यादव,रामेश्वर प्रसाद, संजय महाराज सेठ,श्रीनिवास सिंह,निसार अहमद,सुनील नैयर ने संयुक्त रूप से की!बैठक का संचालन कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता ने किया!बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर विस्तृत कार्यक्रम पर बातचीत की गई!जिसमें पूरे जिले भर में व्यवसायियों के बीच सदस्यता अभियान चलाने,बाजार आधारित व्यवसायी संघ गठित कर संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई!इसके साथ ही जिले के व्यवसायियों के मुद्दे पर आंदोलन की भी रूपरेखा तय की गई!जिलेभर से आए व्यवसायियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें आमतौर पर यह बात सामने आई की पूरे जिले के बाजारों में पेयजल,रौशनी,सफाई तथा शौचालय का घोर अभाव है जिससे व्यावसायी सहित आम ग्राहकों को भी इन कठिनाइयों से सामना करना पड़ता है! अधिकांश बाजार में सीसीटी कैमरा नहीं है या कहीं है तो वह ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसके चलते अपराध की घटनाएं बढ़ रही है!दुकानों में चोरी,दुकानदारों की हत्या,लूट आम बात हो गई है!अधिकांश बाजारों में टेम्पू एवं बस स्टैंड नहीं रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है!बाजारों में नाला के अभाव के चलते सड़कों पर पानी लगा रहता है!
बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सचिव व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि धर्म से ऊपर उठकर सभी तरह के छोटे-बड़े व्यवसायियों का यह संगठन है जब से इस संगठन का जिले में निर्माण हुआ है। यह मजबूत हौसला के साथ व्यवसायियों के सवालों को उठाता रहा है ,अपराधी से लड़ता रहा है?उन्होंने आगे कहा कि गुंडे जेल और हथियारों से नहीं डरते बल्कि व्यवसायी और आम जनता की एकजुटता से डरते हैं।आज व्यवसायियों के सामने अनेकों समस्याएं हैं जिसे एक मजबूत संगठन ही लड़ सकता है!
बैठक में राजेंद्र यादव,विशाल कुमार,परमेश्वर गुप्ता, उमाशंकर सिंह,त्रिलोकी रजक,राहुल चौरसिया,संजय गुप्ता, विजय भैया,हॉट परमेश्वर गुप्ता,प्रवीण कुमार सिंह, राजेश प्रसाद,मोहम्मद समीर,संतोष जी,आशुतोष कुमार, धीरज कुमार गुप्तेश्वर,हरिहर प्रसाद,राजेश प्रसाद,अब्दुल वहाब,अवध कुमार,गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल थे!

Related posts

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

ग्रामीण विकास में ई ब्रजेश श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय!अवकाश ग्रहण पर सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: सहकार भारती की भोजपुर जिला टीम गठित, अध्यक्ष बने रवीन कुमार।

rktvnews

निराधार घोषणाओं पर ताली बजाती जनता-निराला

rktvnews

काशी साहित्य संस्थान ,वाराणसी द्वारा सम्मानित किए गए कवि अरुण दिव्यांश।

rktvnews

Leave a Comment