RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें- जिला पदाधिकारी

सारण/ छपरा 19 अगस्त। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक कार्यकलाप पर प्रमुख रूप से चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने वालों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने आशा कार्यकताओं के हड़ताल के दौरान बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिला के ईलाज के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कार्यकलाप को बाधित करने को काफी गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि असंवैधानिक कार्यों को करने वाले के प्रति कठोर कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकलाप एवं सेवा को सुचारु ढंग से परिचालन करने हेतु विस्तृत एस.ओ.पी. बनाने पर चर्चा की गयी। सिविल सर्जन सारण को स्वास्थ्य सेवा के परिचालन हेतु दिये गये निर्देशालोक में एस.ओ.पी अविलंब बनाने हेतु निर्देश दिया गया। विस्तृत एस.ओ.पी. बन जाने के पश्चात स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सबों की जबाबदेही तय हो जाएगी। चिकित्सक, ए.एन.एम के सेवा के साथ-साथ ऐम्बुलेंस सेवा, जैसे अनेकों सेवा से संबंधित नियमावली बन जाने के पश्चात सभी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। इससे आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अंत में जिलाधिकारी ने बताया कि चिकित्सगणों को अपने प्रशासनिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करना होगा। यह स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रभावी ढंग से चलाने में सहायक होता है। वे स्वास्थ्य सेवाओं का अनुश्रवण करें एवं अनुशासनहीनता पर कठोर कदम उठायें। ताकि पुनः वे अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने का कोई दुःसाहस न करे सके। बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सकों को कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, सिविल सर्जन सारण जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी चिकित्सकगण एवं जिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन।

rktvnews

दरभंगा:सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने विनय भारती पार्क के पीछे तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

झाँसी की रानी’ पर लिखा ही नहीं, उनकी ही तरह लड़ी भी “सुभद्रा कुमारी चौहान”! जयंती पर लेखिका ज्योति झा की विशेष पुस्तक ‘वियोंड स्पेक्ट्रम’ के आवरण का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में।

rktvnews

नई दिल्ली:कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में ओवरबर्डन के लाभकारी उपयोग पर उच्चाधिकार विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पेश की।

rktvnews

Leave a Comment