RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वर्तमान युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 16 अगस्त। सोमवार को सार्वजनिक जिला पुस्तकालय हनुमानगढ़ में आजादी का उत्सव 2023 कार्यक्रम अंतर्गत ‘स्वतंत्रता संग्राम’ से संबंधित पुस्तको की प्रदर्शनी लगाई गई । पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कवि दीनदयाल शर्मा द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर पुस्तकालय मैं पढ़ने वाले पाठकों में से सफलता हासिल करने वाले पाठकों को सम्मानित किया गया और उनके अनुभवों को दूसरे पाठकों में साझा किया गया।
स्थानीय पुस्तकालय की पाठक विनीता खत्री ने पुस्तकालय में पढ़कर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिस्ट ऑफिसर का पद हासिल किया, विनीता खत्री को पुस्तकालय का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विनीत खत्री ने अपने संघर्ष और विचारों को दूसरे पाठकों से साझा किया।
पुस्तकालय में वर्तमान युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्थानीय लेखकों को आमंत्रित किया गया। वीरेंद्र छापोला, डॉ. प्रेम भटनेरी शायर, सुरेंद्रजी सत्यम हिंदी काव्यकार इत्यादि ने परिचर्चा में हिस्सा लिया । दीनदयाल ने अपनी रचनाओं जहां मैं खड़ा हूं, चिंटू पिंटू की सूझ और सुनो के सयाणो जैसी रचनाओं के बारे में बताया । साथ ही पाठकों को आदर्श जीवन कैसे जिए इसके बारे में बताया।
वीरेन्द्र छापोला ने नवयुवक पाठकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक किताबों को पढ़ने के लिए कहा। मंच संचालन शंकर लाल द्वारा किया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष अंकिता यादव ने सभी स्थानीय लेखकों को पुस्तकालय का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

“मेरे किरदार की प्रेरणा दर्द, आत्मगौरव और निजी इतिहास से आती है”: सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे रजत दहिया।

rktvnews

एकता की दुहाई, बांटने का काम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जनवरी 25

rktvnews

राष्ट्रपति आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनीं।

rktvnews

Leave a Comment