RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी मैच का करेगा आयोजन।

आरा/भोजपुर 14 अगस्त।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा ने एक बैठक कर संघ के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वधान मे 77वा स्वतंत्र दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में अपराहन 3 बजे से एक फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। इस मैच में सारे क्लब के सचिव और 30 साल के ऊपर के खिलाड़ी सादर आमंत्रित हैं।उन्होंने कहा की जो भी फैंसी मैच में भाग लेना चाहते हैं तो जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के कार्यालय सचिव डॉ रंजन सिंह 9955209110 और मोहम्मद शमशाद 8084875786 से संपर्क कर सकते हैं।सचिव ने बताया की हर साल यह मैच जिला प्रशासन भोजपुर की तरफ से फैंसी फुटबॉल मैच पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच होता था जो कि बिगत 4 वर्षों से प्रशासन कि उदासीनता के वजह से नहीं हो रहा है जिसके कारण यह कदम जिला फुटबॉल संघ भोजपुर को उठाना पड़ा। बैठक में पुष्पेंद्र सिंह (जमीर कोठी ) अशोक मानव ,सुधीर सिंह, जीतू चंद्रवंशी, सुनील सिंह ,शशि भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिंह, डॉ रंजन सिंह, मोहम्मद शमशाद और धर्मेश उपाध्याय शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

केरल की राज्य मंत्री वीना जॉर्ज ने केरल में ‘आयुष सेक्टर में आईटी समाधान’ पर आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ टीम का सम्मान।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंंकी ताकत।

rktvnews

रामगढ़;झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कुण्डेसर गांव में जन आक्रोश चौपाल के बाद हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment