RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

परेड का निरीक्षण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 13 अगस्त। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। 15 अगस्त को आईटीआई में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारीलाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
डीसी मोनिका गुप्ता ने आज हुए अंतिम अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक टीमों तथा परेड की टुकड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी टीमें समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है। इस दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में आने से पहले मुख्य अतिथि जिला सैनिक बोर्ड के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद आईटीआई मैदान में पहुंचेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
डीसी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी जिलावासी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, नगराधीश डा. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

प्रवर्तन निदेशालय को शराब,बालू माफिया, संगठित अपराधियों की अवैध सम्पति अधिग्रहित करने का प्रस्ताव भेजा गया।

rktvnews

राष्ट्रपति अभिभाषण सह बूथ सशक्तिकरण के तहत भोजपुर के करथ में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकीकरण सात दिवसीय शिविर में शामिल होंगे वीकेएसयू आरा के आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश!भोजपुर की परंपरागत विधाओं में अपना झंडा बुलंद करेंगे आदित्य सिंह।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment