RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

चतरा /झारखण्ड 12 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष, जिला वन अधिकार समिति-सह-उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में पारित 7 वन पट्टा देने सम्बन्धित प्रस्ताव की समिति द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत वन पट्टा वितरण करने को लेकर सर्वसम्मति से समिति द्वारा अनुमोदित कर पारित किया गया। वहीं पूर्व में पारित किए गए कुल 109 वनपट्टा में सभी प्रकार के सुधार हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, अंचल अधिकारी टंडवा, रामेटाना भगत (सदस्य) सिदपा, टण्डवा, सरयु उरॉव, (सदस्य) सिंदरीवार, सिमरिया, शोभा कुजूर, (सदस्य) कल्याणपुर, टण्डवा समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं हैं-केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।

rktvnews

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

rktvnews

भावी केरल के विकास का रोडमैप है वर्ष 2025-26 का बजट।

rktvnews

भोजपुर पुलिस के चांदी थाना ने घटना के पूर्व अपराधी को अवैध हथियार संग किया गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर अपने क्षेत्र में पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार -मुख्य सचिव

rktvnews

छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट और सांप्रदायिक गौ-गुंडे कानून और संविधान से ऊपर ; दलित, आदिवासी और कमजोर तबकों की बढ़ी मुसीबतें : माकपा सम्मेलन में रिपोर्ट पर चर्चा जारी।

rktvnews

Leave a Comment