RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जीविका द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

बक्सर/बिहार 11 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीन दयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका के द्वारा इटाढ़ी में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन आज दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं रोजगार उपलब्‍ध कराने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इस तरह के आयोजन से हर क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिल सकेगा। जैसे मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, माइक्रोफाइनेंस, लॉजिस्टिक एवं हॉस्पिटैलिटी। इस तरह का आयोजन नियमित रूप से कराया जाए। जिससे लोगो को रोजगार मिल सकें।
जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नियोजित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोगों को अवसर प्रदान करता है। जहां सभी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करते हैं।
रोजगार प्रबंधक ने कहा कि जीविका ने बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। रोजगार की बात हो या स्‍वरोजगार की सभी कार्यों में जीविका की भूमिका अग्रणी एवं सराहनीय रही है। उन्‍होंने रोजगार शिविर, रोजगार मेला, प्रशिक्षण, कौशल विकास आदि पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।
आंध्र प्रदेश में नौकरी कर रही प्रिया द्वारा अपना अनुभव भी साझा किया गया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि डीडीयूजीकेवाई के अंतर्गत जनवरी माह में 3 माह का प्रशिक्षण पूरा किया। उसके बाद भारत एसआईएस कंपनी श्री सिटी आंध्र प्रदेश में मोबाइल असेम्‍बल का काम कर रही हैं जिससे उन्‍हें पीएफ ईएसआई खाना रहना सब काटक 10500 रुपया पर प्रति माह प्राप्‍त होती है और उनके द्वारा संदेश दिया गया कि सभी बच्चियां इस तरह का कार्य करें, नौकरी करें और आगे बढ़े।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने अपने संबोधन में जीविका बक्‍सर की गतिविधियों पर विस्‍तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में 13 हजार 100 से ज्‍यादा समूह से 15 लाख 56 हजार से ज्‍यादा दीदियाँ जुड़ी हैं और विभिन्‍न रोजगार परक गतिविधियों से जुड़कर अपना जीवन बदल रही हैं तथा 2500 से अधिक युवक-युवतियों को सीधे रूप से रोजगार उपलब्‍ध कराया गया है। उन्‍होंने विभिन्‍न पहलुओं पर बात करते हुए जीविका दीदियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को रेखांकित किया।
रोजगार मेला में 13 कंपनियों के प्रतिनिध उपस्थित थे। कुल 910 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। सीधी भर्ती में कुल 256, डीडीयूजीकेवाय में 56, आरसेटी में 70 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। रोजगार मेला में 256 नियोजित अभ्‍यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बक्‍सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटाढ़ी सहित जिला स्‍तरीय प्रबंधकगण एवं प्रखंड स्‍तरीय अन्‍य कर्मी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:फाईलेरिया जागरूकता हेतु हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता,इसे जड़ से मिटाना है: डा के एन सिन्हा

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्कूल ईएलसी का अवलोकन – बधिर विद्यार्थियों ने मॉक-पोलिंग के माध्यम से जागरूकता का दिया परिचय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छतीसगढ़:जन मुद्दों पर आंदोलन संगठित करने के आह्वान के साथ धमतरी माकपा का 8वां जिला सम्मेलन संपन्न : समीर कुरैशी सचिव निर्वाचित।

rktvnews

6 बालू लदा नाव जप्त व 3 बालू तस्कर गिरफ्तार ।

rktvnews

समस्त देशवासियों को समृद्ध बनाने वाला बजट है:कुमार प्रतीक जिला मंत्री

rktvnews

Leave a Comment