RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

15 अगस्त से वितरित किए जाएंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट, राज्यमंत्री गोदारा ने किया पैकेजिंग यूनिट का निरीक्षण।

हनुमानगढ़/11अगस्त। प्रदेश में 15 अगस्त से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त भोजन पैकेट वितरण किए जायेंगे। इसकी तैयारिया जिला स्तर पर जोर शोर से प्रगति पर है । गुरुवार को जंक्शन स्थित भण्डार गृह में हो रही पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण करने ओबीसी वित एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, डीएसओ विनोद ढाल के साथ पहुंचे। निरीक्षण दौरान सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, पार्षद मनोज बड़सीवाल भी साथ में रहें।
गोदारा ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह के राशन के साथ निःशुल्क दैनिक इस्तेमाल में होने वाली खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी । फूड पैकेट में एक किलो चना दाल, एक किलो चीनी, एक किलो आयोडीन युक्त नमक, एक लीटर रिफाइंड सोयाबीन खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम हल्दी पाउडर दी जाएगी । इसके पैकेजिंग और गुणवत्ता को परखा गया, जिस पर राज्यमंत्री संतुष्ट नजर आए ।
गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग का और हर जरूरत का ख्याल रखा है । गुरुवार से ही निशुल्क स्मार्टफोन योजना शुरू की गई है और आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में आमजन को निशुल्क फूड पैकेट वितरण करने के लिए 15 अगस्त से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना शुरू होगी । जिसमे एनएफएसए में पंजीकृत परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट दिए जायेंगे ।

Related posts

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

चतरा:इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

राजभवन में मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

विगत तीन वर्षों में लगभग 60 हजार कृषकों का 409.60 करोड़ रूपये का ऋण माफ! राष्ट्रीयकृत बैंको का ऋण माफ करने का अधिकार केन्द्र सरकार का – सहकारिता मंत्री

rktvnews

Leave a Comment